परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर प्रखंड के चक्रवृद्धि गांव में रंजीत कुमार यादव के आवास पर निःशुल्क आँख जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर में हुलेसरा, महमदपुर के आसपास के आए महिला व पुरूष 30 लोगों का आँख का जांच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव व सहायक वीरेंद्र राम ने किया. आँख के रोग मोतियाबिंद, आँख से पानी गिरने, रतौंधी से बचाव के लिए भोजन में हरा सब्जी लेने का सलाह दिया गया.
नेत्र चिकित्सक ने कहा कि आम चलन में देखा गया है की सुबह में उठने के बाद लोग आखों में पानी का छपाका मरते है तो सबसे पहले हैंड पम्प को चार पांच हैंडिल चलाने के बाद ही ऐसा करें.ताकि पानी के साथ आखों में आयरन न जाए. आँख दिखाने आए लोगों के बीच दवा का वितरण किया.इस मौके पर गोपी महतो, श्रीभगवान शर्मा, रामदेव महतो, कृष्णा देवी, लालदेव प्रसाद, सत्यनारायण बारी, मोहम्मद अंसारी, श्रीभगवान महतो, परशुराम बारी, नन्दकिशोर राय, मेघनाथ राय, नागमणि आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…