Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनदेखी :- सिस्टम पर भारी पड़ रहे पीडीएस डीलर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सरकार द्वारा अनुदानित दर पर खाद्यान्न व किरासन तेल उपलब्ध कराए जाने की महत्वपूर्ण योजना को पीडीएस डीलर पलीता लगा रहे हैं। बेखौफ डीलर मनमानी कर उपभोक्ताओं का दोहरा शोषण कर रहे हैं। निर्धारित मात्रा से कम अनाज देकर अधिक पैसे की वसूली की जाती है। उपभोक्ताओं को मात्रा एवं राशि की जानकारी नहीं हो इससे बचने के लिए डीलर उपभोक्ताओं को कैशमेमो नहीं देते हैं। कुछ प्रबुद्ध उपभोक्ताओं द्वारा कैशमेमो मांगे जाने पर डीलरों द्वारा बदसलूकी की जाती है। हद तो यह है कि पीएचएच कार्ड धारकों को प्रतिमाह मिलने वाले किरासन की कीमत निर्धारित दर से दोगुनी ली जा रही है।

उपभोक्ताओं की शिकायत है कि पीडीएस दुकान से किरासन तेल 35 रुपए लीटर की दर से दिया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित कीमत काफी कम है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पीडीएस दुकानदारों द्वारा लगातार की जा रही अनियमितता की शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर पाते हैं। कार्रवाई नहीं होने से डीलरों की मनमानी बढ़ती जा रही है। इसे लेकर लोगों में रोष पनपना स्वाभाविक है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी एमओ महेंद्र प्रताप ने कहा कि डीलरों द्वारा अधिक पैसा लिया जाना काफी गंभीर मामला है। पीड़ित उपभोक्ता लिखित शिकायत करेंगे तो संबंधित डीलर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026