Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर में बंद मकान से 90 हजार नकद समेत पांच लाख की चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाएं पुलिस की लापरवाही को उजागर कर रही हैं। अभी तीन दिन पहले ही नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान समीप अधिवक्ता संघ मार्केट कांपलेक्स में पांच दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी हुई थी। पुलिस इस घटना से निपट भी नहीं पाई थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी खुर्माबाद मोहल्ले के एक बंद मकान में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात वेंटीलेशन से प्रवेश कर 90 हजार नकद सहित करीब पांच लाख के आभूषण की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले में गृहस्वामी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की शाम घर का ताला बंद कर सपरिवार अपने रिस्तेदार के गांव विजयीपुर छठ पर्व मनाने के लिए चले गए।

घर में किसी के नहीं रहने की भनक चोरों को लग गई और चोरों ने रुपए व गहने की चोरी कर ली। शनिवार की सुबह जब वे पहुंचे तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है। साथ ही आलमारी का ताला तोड़कर सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब 90 हजार नकद रुपए, दो सोने का चेन, छह अंगुठी, चांदी का सिका 35, पायल छह तथा सोने का हार एक चोर अपने साथ लेते गए हैं। देखने के बाद ही पता चलेगा कि चोरों ने क्या-क्या और समान अपने साथ ले गए है। उन्होंने ने बताया कि अज्ञात चोर वेंटीलेशन से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024