परवेज अख्तर/सिवान:- शुक्रवार को यूपी के मेंहरौना बार्डर का औचक निरीक्षण करने आए यूपी के अधिकारियों ने गुठनी के श्रीकर पुर स्थित चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस और सहायक कर्मियों से मिलकर लॉक डाउन के नियमों का मुस्तैदी से पालन करने संबंधी कई आवश्यक सुझाव दिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम सालेम पुर संजीव कुमार यादव, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लार राजन नाथ तिवारी ने मेंहरौना चेक पोस्ट के निरीक्षण के दौरान गुठनी के श्रीकर पुर चेक पोस्ट पर पहुँच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पोस्ट पर तैनात स्वास्थ्य टीम के साथ पुलिस कर्मियों को लॉक डाउन का सम्यक पालन करने तथा आने जाने वाले यात्रियों से कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मौजूद सुरक्षाकर्मी तथा सहायकों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।उन्होंने मौजूद सभी कर्मियों को सचेत रहने के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व निर्धारित नियमों का शतप्रतिशत अक्षरसः पालन होना चाहिए।बिना जाँच और उचित अनुमति पत्र के किसी को भी आने जाने की इजाजत नही मिलनी चाहिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…