Maharajganj News

महाराजगंज में भटक रहे है नए राशन कार्ड धारी, नहीं मिल रहा राशन

परवेज अख्तर/सिवान:- तालाबंदी बीच सरकार ने गरीब-गुरबो को भुखमरी से बचाने के लिए राशनकार्ड धारकों को प्रति युनिट 5 किलो चावल मुफ्त में देने की घोषणा कर दी है।साथ ही यह भी आदेश है कि जिस गरीब के पास राशनकार्ड किसी वजह से नहीं बना है उनको तत्काल प्रभाव से राशनकार्ड बना कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ देना है।डीबीटी के माध्यम से एक हजार रूपये देने की बात है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गरीबों का राशनकार्ड बना दिया गया।वही वार्ड 3 के वार्ड सदस्य गुड़िया कुमारी के प्रतिनिधि पवन कुमार का कहना है कि राधिका देवी, चंद देवी, बेबी देवी, ललित देवी समेत दर्जन भर लाभुकों को राशन नही मिला है।डीलर के पास लभूक को जाने पर यह कहकर टाल दिया जाता है कि आपका आधार सीडिंग नहीं है , जबकि आधार सीडिंग का काम डीलर को हीं करना है।गरीब लोग प्रतिनिधि के घर पहुंच कर शिकायत करते हैं।

संबंधित अधिकारी से कहने पर केवल समस्या निबटाने का आश्वासन दिया जाता है। वही एमओ महराजगंज का कहना है कि “उपभोक्ताओं को अनायास परेशान करने वाले किसी को बक्सा नहीं जाएगा।वार्ड 3 के डीलरों के वितरण की जांच की जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर करवाई की जाएगी “।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026