Siwan News

बढ़ती घटनाओं को लेकर थानाध्यक्ष ने व्यवसायियों संग की बैठक

परवेज़ अख्तर/सीवान : असांव थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में बाजार के व्यवसायियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि ठंड का मौसम आते ही घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल अगल-बगल के थाना के गांव में कई घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए अब हमलोग को सतर्क होकर अपनी रक्षा करनी है। बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए हम सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बाजार के सभी व्यवसायी एक-एक टीम बनाकर बाजार की सभी दुकानों की देखरेख रात्रि में करेंगे। इसमें असांव पुलिस पूरी मदद करेगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि असांव थाना में जितने भी पदाधिकारी,चौकीदार, दफादार एवं अन्य पुलिसकर्मी हैं। सभी रात्रि में गश्त पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। अगर इसमें कोई भी कोताही बरती गई उन पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ललन यादव, किशोर गिरि, मंजेश कुमार यादव, प्रहलाद रौनियार, मनोज जायसवाल, मनोज कुमार यादव,टीमल यादव, जितेंद्र दुबे, अखिलेश दुबे, टुनटुन साह, पन्नालाल, विजय गुप्ता,अनिल गुप्ता, छोटू प्रसाद, पवन यादव, साधु यादव, कमलेश प्रसाद, बिरजू कुमार सहित दर्जनों बाजारवासी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024