परवेज़ अख्तर/सीवान : गुठनी-मैरवा मुख्य पथ पर शुक्रवार को करीब 11 बजे एक गिट्टी लदी ट्रक और मारुति कार में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढा में पलट गया और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। । घटना के बाद मौका का फायदा उठा ट्रक चालक एवं खलासी फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मैरवा के जायसवाल साइकिल स्टोर के मालिक मनोज कुमार जायसवाल अपने चालक संजय कुमार के साथ कार से किसी कार्य से यूपी के देवरिया जा रहे थे। तभी गुठनी-मैरवा मुख्य पथ पर केल्हरुआ गांव के पास गुठनी की तरफ से तेज गति से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक का चक्का फट गया जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक मारुति में टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। वहीं ट्रक के टक्कर से मारुति कार सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने मैरवा रेफरल भेजा। यहां से दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…