Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए करें अपने मत का प्रयोग: डीएम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। समाहरणालय परिसर में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने जिलेवासियों से हस्ताक्षर करते हुए यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि तीन नवंबर को मतदान अवश्य देंगे।

हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों व आमलोगों ने शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हस्ताक्षर अभियान में एडीएम रमण कुमार सिंहा, स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक मृत्युंजय कुमार, उप विकास आयुक्त दीपक कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर करते हुए लोगों से अपील की कि आप अपने अधिकार को ना भूलें और लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर अन्य सभी आवश्यक कार्य की तरह ही अपने तथा अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपना मतदान अवश्य करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026