Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- बरौली के युवक को अगवा कर हत्या

दोनों आंखें फोड़कर डाला तेजाब

गोपालगंज: जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक युवक को अगवा कर उसकी पिटाई करने के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद युवक की दोनों आंखें फोड़ कर चेहरे पर तेजाब डाल कर युवक के शव को गांव के समीप गंडक नदी में फेंक दिया गया। गुरुवार को नदी की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने युवक को शव नदी के किनारे देख कर उसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्यारों के शिकार बने युवक के स्वजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि कमलापुर गांव निवासी भिक्की यादव का पुत्र 22 वर्षीय उमाशंकर यादव बुधवार को किसी काम से अपने घर से बाहर निकला था। इसी दौरान युवक को अपहरण कर लिया गया। दोपहर तक युवक के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया।

लेकिन उसका पता नहीं चल सका। युवक का पता नहीं चलने पर शाम को स्वजनों ने युवक उमाशंकर यादव को अपहरण कर लेने को लेकर बरौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस अगवा युवक के बारे में पता लगा रही थी कि इसी बीच गुरुवार को कमलापुर गांव के समीप गंडक नदी के किनारे गए कुछ ग्रामीणों ने अगवा युवक का शव नदी के किनारे पड़ा हुआ देखा। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने अगवा युवक की पिटाई करने के बाद उसकी हत्या कर दोनों आंख को फोड़ कर चेहरे पर तेजाब डाल दिया था।

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में बरौली थाना के थानाध्यक्ष विजयबहादूर सिंह यादव बताया कि युवक का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अगवा युवक के साथ काफी मारपीट करने के बाद उसकी हत्या की गई है। हत्या करने के दौरान उसकी दोनों आंख को फोड़ दिया गया था। चेहरे पर तेजाब डाल कर जला दिया गया है।। उन्होंने बताया कि स्वजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026