परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी खुर्द में शनिवार की रात विद्यार्थी स्पोर्ट कबड्डी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच उसरी बुजुर्ग बनाम महमूदपुर के बीच खेला गया. जिसमें प्रथम हाफ के मैच तक उसरी बुजुर्ग की टीम 25 तथा महमूदपुर की टीम 24 अंक पर बरकरार रही. दूसरे हाफ के मैच में उसरी बुजुर्ग की टीम 64 अंक तथा महमूदपुर की टीम 46 अंक ही ला सकी. जिससे उसरी बुजुर्ग टीम ने कबड्डी लीग ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.
इस मैच के पूर्व मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव, मिर्जा जमशेद बेग, शिवशंकर यादव, श्रीकांत ठाकुर ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मैच के रेफरी रविश अहमद, परवेज खान, स्कोरर सन्नी थे. शोएब अख्तर, श्रीकांत, कमेंटेटर अरमान अली थे. इस लीग के आयोजक फिरोज अहमद,संतोष कुमार, जितेंद्र यादव, महेश यादव, अनिल पांडेय, नरेश यादव थे. मुख्य अतिथियों में शिवशंकर यादव द्वारा दोनों टीमों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अमीर खान, जलाल अहमद, सैयद असगर अली, रविंद्र कुमार सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…