परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा निवासी उस्ताद शायर सैयद अख्तर इमाम का गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान पटना में निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका पटना फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. गुरुवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी अंतिम संस्कार उनके आबाई गांव हसनपुरा मखदूम साहब दरगाह में आज शुक्रवार 12 बजे जूमा नमाज के बाद सुपुर्द खाक किया जाएगा. दिवंगत सैयद अख्तर इमाम का जन्म 1937 में हुआ था. सीवान जिला के मशहूर शायरों में शुमार थे.

जिनको उस्ताद शायर भी कहा जाता था. उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक शायरी व मरसीया लिखी. वे हुसैनगंज हाई स्कूल में साइंस टीचर के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे. निधन के पश्चात हसनपुरा व हुसैनगंज सहित तमाम क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी. सागर अली,शमीम मौलाना,प्राचार्य पंजतन साहब, एमएस हाई स्कूल हुसैनगंज आमीर,बाबु हवेली, जॉन अली,इसरार हैदर,तकी इमाम,नाजीस, वकार हसन, सहित सैकड़ों लोगों ने शोक ब्यक्त करते हुये दिवंगत की आत्मा की शांति के लिये परवर दिगार से दुआ की. इसकी सूचना दिलशाद हुसैन उर्फ प्यारे बाबु ने दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026