Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान शहर में दुकान व मकान में नगद सहित लाखों की चोरी

आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी का असफल प्रयास

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले में  चोरों का आतंक जारी है .प्रतिदिन जिले में कहीं ना कहीं  चोर  चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बनते हैं. गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पीछे दो नंबर गली में चोरों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं.चोरों ने कुमार सौरभ नामक एक व्यक्ति के बंद पड़े मकान में ताला काट हजारों रुपए का सामान ले उड़े. घटना के संबंध में मकान मालिक ने बताया कि हम लोग मकान बंद कर गोरखपुर हैं.सुबह में पड़ोसी द्वारा सूचना मिला कि आपकी मकान का ताला टूटा हुआ है.इसके बाद हम लोगों ने देखने को कहा तो लोगों ने सूचना दिया कि अंदर के सभी दरवाजे टूटे हुए हैं और अलमीरा सहित अन्य सारी सामान बिखरे पड़े हैं. उन्होंने बताया कि मकान से कितनी चोरी हुई है इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. सीवान पहुंच मकान की स्थिति देखने के बाद ही चोरों द्वारा कितनी की चोरी हुई है इसका अनुमान लगेगा.

वहीं दूसरी तरफ कुमार सौरभ के मकान के पीछे मनोज सोनी  के मकान में एक आंगनबाड़ी केंद्र चलता है.जिसमें चोरों द्वारा ताला काटकर चोरी करने का प्रयास किया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि चोरों ने ताला काटा हो तब तक कोई आ गया हो.जिससे चोर फरार हो गए. इन दोनो मकानों में पहले भी चोरी हो चुकी हैं. वहीं दूसरी ओर शहर के रजिस्ट्री कचहरी रोड के ओसामा कंपलेक्स में स्थित एक किराना दुकान का शटर तोड़ चोरों ने नगद सहित 35 हजार का सामान की चोरी की है.

दुकान मालिक राहुल कुमार ने बताया कि हम लोग प्रतिदिन की तरह बुधवार की संध्या दुकान बंद कर घर चले गए सुबह सूचना मिला कि आपकी दुकान में चोरी हुई है.आने के बाद देखा गया कि मार्केट की तरफ से शटर को तोड़कर चोरी की गई हैं. अंदर के सारे सामान बिखरे पड़े हैं.उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा सात हजार नगद सहित 35 हजार का सामान की चोरी की गई है. खास बात यह है कि इन दो मकानों व एक दुकान में चोरी होने के बावजूद भी मकान मालिक या दुकानदार के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. उनका कहना है कि प्रतिदिन शहर में ऐसी घटनाएं होती है. लेकिन पुलिस चोरों तक पहुंचने में विफल रहती है फिर आवेदन देने से क्या फायदा ?

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026