बड़हरिया में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से शुरू हुआ वैक्सीनेशन

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में निवास करनेवाले 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को सुगमता से कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने के लिए आज से चलंत वैन द्वारा टीकाकरण की शुरुआत बड़हरिया प्रखंड की कुंड़वा पंचायत से की गई। इसके तहत पंचायत के सुरवलिया, मंसाहाता,सहबाचक और कुंड़वा में चलंत वैन के टीकाकर्मियो द्वारा लोगों का टीकाकरण किया गया। प्रखंड के सभी पंचायतो में चलंत वैन के माध्यम से वैसे सभी लोगों का टीका करण किया जाएगा जो दूर स्थित टीकाकरण केंद्र पर जाने में किसी करण से असमर्थ हैं। इस चलंत वैक्सीनेशन एक्सप्रेस का उद्देश्य है कि किसी भी पंचायत का एक भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहे। इसके लिए अलग से प्रत्येक पंचायत में तीन केंद्र स्थापित कर दस बजे से पांच बजे तक सघन टीकाकरण की शुरुआत भी आज से की गई।

इसके तहत बड़हरिया प्रखंड की औराईं पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय औराईं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुईं और प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर में पैंतालीस वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। गुरुवार को इसी कार्यक्रम के अंतर्गत बड़हरिया प्रखंड की पकड़ी पंचायत में टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण अंचल में जागरूकता आवश्यक है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना का टीकाकरण करा सकें। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग अज्ञानतावश या किसी अफवाह के कारण टीका नहीं ले रहे हैं। प्रत्येक समझदार एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि ऐसे दिक्भ्रमित लोगों को वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लेने के लिए प्रेरित करे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026