परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा माले कार्यालय परिसर में बुधवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की बैठक अध्यक्ष सोहिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिहार राज्य व केंद्र सरकार पर रसोइयों को ठगने का आरोप लगाया है। बैठक को संबोधित करते हुए
माले सचिव उमेश प्रसाद ने कहा कि रसोइया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
विद्यालय में कार्य करती हैं और सरकार मात्र 15 सौ रुपये प्रति माह हिसाब
देती है। 12 माह के बदले 10 माह का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने
चेतावनी देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर 6 अप्रैल को रसोइयों का
प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने,
मानदेय 21 हजार करने 10 माह से बढ़कर 12 माह करने के साथ नियमित भुगतान
करने की बात कही गई। बैठक में कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी
दी गई। मौके पर रसोइया सचिव सुदर्शन यादव, रसोइया प्रखंड
अध्यक्ष छठु राजभर, रेशमी देवी, अनीता देवी, कांति देवी, चंदा देवी,
सुनीता देवी, कृष्णा साह, सुरेश राजभर, हरिशंकर यादव, हरेराम यादव,
रामायण यादव, विश्वनाथ यादव सहित दर्जनों रसोइया उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…