परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को कलवार कल्याण संघ के तत्वावधान में व रामराज प्रसाद की अध्यक्षता में बलभद्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानपार्षद विनोद जायसवाल, पड़रौना के विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल, वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी, आरबीआइ के एजीएम मनोज रंजन व रेलवे के सीनियर डीएमई ऋषभ चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बलभद्र पूजन के माध्यम से कलवार समाज द्वारा संगठित होने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाषण व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नन्हें बालक कुबेर राज ने बलभद्र भगवान की झांकी प्रस्तुत की गई। पूजन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने भाव नृत्य व नाट्य कला से मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश अनल ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष गुड़िया कुमारी, ई. प्रमोद रंजन, सुमन सेनानी, पवन कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, मनोज व्याहुत, ई. प्रमोद रंजन, बृजकिशोर जायसवाल, मनोज त्यागी, सुप्रिया कुमारी, राजकिशोर गुप्ता, मोहन कुमार पदमाकर, लालबाबू प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद, ई. अशोक कुमार गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…