बड़ी खबर

बसंतपुर में सब्जी व्यवसायी के पुत्र की गोली मार कर हत्या

जमीनी विवाद में हुई हत्या

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में

पीएचसी पहुंच एसडीपीओ ने ली घटना की जानकारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर मुख्यालय के सब्जी व्यवसायी के पुत्र की हत्या गुरुवार की रात लगभग 9 बजे घर लौटने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर कर दिया।मृतक बसंतपुर थाने के मठिया नवका बाजार के आलू-प्याज के व्यवसायी भरत साह का पुत्र अजित कुमार वर्णवाल(30) बताया जाता है. घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत साह की सब्जी की दुकान मुख्यालय के सब्जी मंडी में है. रोज की तरह गुरुवार की रात लगभग 8.30 बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद भरत साह ने अपने पुत्र अजित कुमार वर्णवाल को घर जाने के लिए बोला. बेटे के पैदल घर निकलने के बाद भरत साह भी पैदल घर के लिए बसंतपुर से निकले. भरत साह अभी बसंतपुर के गर्ल्स हाई स्कूल के समीप पहुंचे ही थे कि गोली चलने की आवाज सुनी व किसी अनहोनी की आशंका पर तेजी से आगे बढ़े. थोड़ी दूर जाने पर देखा की उनका बेटा अजित खून से लथपथ जमीन पर औंधे मुंह पड़ा है. उसके बाद चिल्लाने व शोर मचाने पर कई लोग जुट गए. सूचना बसंतपुर थाने को दी गई. सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, एसआई अखिलेश सिंह, राजेन्द्र शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत घटनास्थल पर पहुंचे व खून से लथपथ पड़े अजित को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तभी रात के लगभग साढ़े दस बजे महाराजगंज एसडीपीओ हरीश शर्मा भी बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी ली. उसके बाद गुरुवार की देर रात पुलिस ने कागजी करवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतक के पिता भरत साह ने बताया की पट्टीदारों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है. जमीनी विवाद को लेकर 15-20 रोज पहले जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

मृतक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बसंतपुर थाने के मठिया नवका बाजार में शुक्रवार की सुबह मृतक अजित का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक की माँ मंजू देवी व पत्नी चंदा देवी अजित के शव से लिपट कर विलाप करने लगी. जिससे जुटे लोग भी अपने आंसू नही रोक पाएं. मृतक के बड़े भाई का निधन बहुत पहले ही हो गया है. मृतक अपने माता-पिता का अकेला पुत्र बच गया था. मृतक की चार बहनों में तीन बहन रागनी देवी, पम्मी देवी व विक्की देवी की शादी हो चूकी है. जबकि निधी की शादी नही हुई है. मृतक के तीन पुत्र अनीश कुमार (5), आतीष कुमार (3) व अभिराज (डेढ़ वर्ष) पिता के शव को देख गुमसुम हो गए थे.

मृतक के पिता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 17 नामजद

अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई आलू-प्याज के व्यवसायी अजित की हत्या मामले में पिता भरत साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे जमीनी विवाद को लेकर बेटे की हत्या कर देने का आरोप गांव ही कृष्णा प्रसाद, जितेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद, सूरज प्रसाद, लक्षमण प्रसाद, बच्चा साह, अशोक साह, लल्लू साह, अनिल साह, सुनील साह, संतोष साह, उमेश साह, चंदन साह, विनोद प्रसाद, चंदन कुमार, नंदन कुमार व कुंदन कुमार लगाया गया है. सहित 17 लोगो को नामजद किया गया है. समाचार प्रेषण तक पुलिस हत्या मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024