Tarwara Hindi News

तरवारा में कुख्यात गोलू तो रामापाली से कुख्यात गरभू चढ़े पुलिस के हत्थे

दो पिस्टल,बम बनाने वाला बारूद व चोरी की बाइक बरामद

दोनो अपराधियों पर है कई मामला दर्ज

मो.शाहिद अली:माहपुर(सिवान):- जिले के जी. बी. नगर तरवारा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार व बुधवार की रात छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो पिस्टल के साथ गोली, मैग्जीन, बम बनाने वाला बारूद व चोरी की बाइक को बरामद किया है। मामले में एसपी ने बताया कि जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों के छिपे होने की सूचना पर छापेमारी को पहुंचे एसपी, एसडीपीओ, स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी। अपराधियों पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद अपराधी पीछे हटते हुए भागने की फिराक में लग गए, लेकिन पुलिस ने मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली, दो मैग्जीन, दो बाइक,एक किलो बारूद व बम बनने का सामान बरामद किया। छापेमारी के क्रम में अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान गोलू सिंह व नन्हे सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से एक पिस्टल, दो गोली, एक किलो बारूद,दो मैग्जीन, दो बाइक व बम बनने का सामान को बरामद किया गया। बताया कि दोनों के ऊपर जीबी नगर थाना में विभिन्न मामले दर्ज है। वहीं इनके साथ मुठभेड़ के दौरान महाराजगंज थाना क्षेत्र के सहौत बाजार सानू सिंह व रिषम जायसवाल मौजूद थे, जो फरार है। रिषभ ने ही पुलिस पर गोली चलाई थी। उसकी गिरफ्तार के लिए छापेमारी चल रही है। एसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापाली नहर से बुधवार की रात एक पिस्टल व दो जिंदा गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी धनौती ओपी क्षेत्र के खगौरा निवासी अरशद उर्फ गरभू है। इसके ऊपर मुफस्सिल थाना व अन्य थानों में लूट व चोरी का मामला दर्ज है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026