सिवान में दूसरे दिन भी सब्जी विक्रेताओं का हड़ताल रहा जारी, किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के थोक व खुदरा सब्जी विक्रेताओं ने जिला प्रशासन द्वारा कोविड को लेकर मंडी के स्थान परिवर्तन करने पर नाराजगी जताते हुए दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे और जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सब्जी विक्रेताओं ने जिला प्रशासन से स्थायी थोक सब्जी मंडी के लिए स्थान चिह्नित करने की मांग किया. बिक्रेताओं ने सोमवार को श्रद्धानंद बाजार में ही प्रदर्शन कर सब्जी की सभी खुदरा दुकानों को बंद रखा. और जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना काल में थोक मंडी को दारोगा राय महाविद्यालय परिसर में शिफ्ट किया गया था. तब से अभी तक वहीं पर थोक मंडी लगाई जा रही थी, लेकिन कुछ दिनों से जिला प्रशासन द्वारा थोक सब्जी मंडी को रेनुआ स्थित चीनी मिल तो कभी गांधी मैदान में शिफ्ट किया जा रहा है.

हमलोग सोशल डिस्टेंसिंग का पलन कर सब्जी बेचते है. वही इस जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दुकान खोली जा रही है, लेकिन वहां प्रसाशन मौन बनी हुई है और सब्जी विक्रेताओं पर जुल्म कर रही है. इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में थोक सब्जी विक्रेताओ ने बताया कि हमलोग जहां सब्जी दुकान लगते है वहीं लगाएंगे और जबतक जिला प्रशासन हमारी मांगों को नहीं मान लेता, तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान सब्जी के थोक व खुदरा सभी दुकानें बंद रहेगी

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026