सिवान: सोमवार तक 1951 में 1575 मरीजों का किया जा चुका था फॉलोअप

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में इलाजरत मरीजों की वर्तमान स्थिति एवं होम आइसोलेशन में कोविड प्रभावित मरीजों के फॉलोअप की अद्यतन जायजा लिया. जिलाधिकारी द्वारा कोविड मरीजों का दुरभाष के माध्यम से की जानेवाली फॉलोअप के बारे में जिला तकनीकी पदाधिकारी, कृति धमीजा ने बताया कि जिला में कुल तीन कॉल सेंटर द्वारा यह कार्य का संपादन किया जा रहा है. सोमवार अपराह्न तीन बजे तक जिला के कुल उन्नीस सौ इक्यावन मरीजों में से पंद्रह सौ पचहत्तर मरीजों का फॉलोअप किया जा चुका है. इनमें से मात्र पांच लोगों में लक्षणात्मक संकेत पाए गए हैं. अच्छी खबर यह है कि सभी लोग भौतिक सत्यापन के दौरान अच्छे स्थिति में थे और सभी लोगों द्वारा होम आइसोलेशन में रह कर कोरोना की मात देने में अपनी प्रतिबद्धता जताई.

जिलाधिकारी द्वारा डीसीएचसी में दवाओं एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता पर नोडल पदाधिकारी डॉ सुजाता ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध है. वर्तमान में ऑक्सीजन के पचासी सिलेंडर भरे हुए अवस्था मे अस्पताल में मौजूद हैं. प्रतिदिन खाली ऑक्सीजन सिलेंडर को शाम में भर दिया जाता है. इस समय अस्पताल में कुल छियालीस मरीज भर्ती है. भर्ती मरीजों को चिकित्सकों द्वारा सतत निगरानी एवं अनुश्रवण की जा रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा मुख्य फोकस मरीजों के ऑक्सीजन लेबल को बनाये रखने, सही समय पर मरीजों को दवाइयां देने तथा चिकित्सकों द्वारा लगातार मरीजों के सुरक्षित संपर्क के माध्यम से निरीक्षण पर होना चाहिए.

उन्होंने सिविल सर्जन को अगले पंद्रह दिनों का सौ बेड के हिसाब से अस्पताल में आवश्यक दवाओं का स्टॉक बनाये रखने का निदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने डॉ सुजाता को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का अस्पताल में बेहतर उपयोग करने का भी सुझाव दिया गया. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर को डीपीएम, जिला स्वास्थ्य समिति से समन्वय स्थापित करते हुए निजी एवं सरकारी अस्पतालों के अलावे आवश्यकतानुसार होम आइसोलेशन में इलाजरत लोगों के लिए भी ऑक्सीजन की उपलब्धता बरकरार रखने का निदेश दिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर तथा महराजगंज, डीसीएचसी के नोडल पदाधिकारी डॉ सुजाता, डीपीएम, जिला स्वास्थ्य समिति सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026