परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के प़डौली मछौता गांव के बीच चंवर में मंगलवार को एनएच 85 पर गाय चरा रहे एक वृद्ध को छपरा से सिवान की तरफ तेज गति से जा रही एक पिकअप ने कुचल दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। घायल वृद्ध की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के मछौता निवासी शिवनाथ मांझी (70) के रूप में हुई। इधर सूचना पाकर घायल का बड़ा पुत्र अमरनाथ मांझी अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…