परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के शम्भोपुर पंचायत के मुखिया अजय सिंह उर्फ़ कमलेश सिंह अपने गुर्गों के साथ मिल कर नरहट गांव की एक महिला तथा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की एक महिला की पिटाई करते हुए वीडियो वॉयरल हुआ. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला को जबरन अपने स्कार्पियो में बैठाया जा रहा है. इसके बाद रघुनाथपुर थाना पुलिस को पीड़ित महिला को सौंप दिया गया. पिटाई की वीडियो किसी ने बना कर वायरल कर दिया. बतादें कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के किसी गांव की महिला ने प्रेम प्रसंग में भाग कर उसी थाना के किसी लड़के के साथ शादी कर ली थी.
जो अपने रिस्तेदारी में नरहट गांव में आकर शरण ली थी. जिसकी सूचना मुखिया कमलेश सिंह को मिली तो दबंग मुखिया ने दबंगई दिखाते हुए नरहट गांव की एक महिला व रघुनाथपुर थाना के एक महिला की पिटाई करते हुए स्कॉर्पियों में बैठा कर ले गए और अपने कार्यालय में बंधक बना कर रखा. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा कानूनी करवाई हेतु आवेदन दिया था प्राप्त आवेदन के आलोक में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुखिया समेत एक अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे अनुसंधान प्रारंभ कर दी गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…