तरवारा में ट्रक व कार की टक्कर में साइकिल सवार मजदूर की मौत, दो घंटे ठप रहा आवागमन

  • आक्रोशितों की भीड़ व क्षतिग्रस्त वाहनों के चलते दो घंटे परिचालन रहा बाधित
  • मजदूरी करने के लिए जा रहा था रामजीत
  • तरवारा के नथनपुरा के समीप हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव के समीप एसएच-73 पर बालू लदे ट्रक ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया. जिसके बाद घटना स्थल पर ही अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान भरतपुरा गांव निवासी जयनाथ सिंह के 45 वर्षीय पुत्र रामजीत सिंह के रुप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नथनपुरा गांव के समीप एसएच-73 पर तरवारा की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक ने वैगेन-आर से टकराते हुए साइकिल सवार को कुचल दिया. उसके बाद सड़क किनारे पलट गई. सड़क दुर्घटना के बाद दुर्घटना ग्रस्त कार, ट्रक और सड़क के किनारे शव होने से दो घंटे तक सड़क पर गाड़ियों का परिचालन बंद रहा. लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ा रहा. जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाते हुए आवागमन बहाल करवाया.

 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रामजीत सिंह अपने साइकिल पर सवार होकर जी. बी. नगर स्थानीय बाजार के लिए निकले थे. इसी कि दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया. इधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राहुल भारती ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. बताया जाता है कि बालू लदी ट्रक तरवारा की ओर से सीवान जा रही थी. तभी नथनपुरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही वैगनार से टकराते हुए साइकिल सवार को कुचल दिया. जहां साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गयी. हालांकि ट्रक व वैगनार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए. मजदूर के पैरों को छोड़कर शरीर का बाकी हिस्सा बुरी तरह कुचल गया है. सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई. दुर्घटना के बाद दुर्घटना ग्रस्त कार, ट्रक और सड़क के किनारे शव होने से दो घंटे तक सड़क पर गाड़ियों का परिचालन बंद रहा. जिससे दोनों तरफ ट्रक व वाहन की लंबी कतार लग गई तथा यात्री हलकान रहे. इधर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. इधर शव पैतृक गांव भरतपुरा पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे.

घटना के बाद दोनों वाहन के चालक फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक और वैगनआर के चालाक फरार हो गए. इधर ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते तब तक देखा कि दोनों वाहन के चालक भागते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी हल्ला किया लेकिन चालक भागने में सफल रहे. इधर पुलिस ट्रक और वैगनार को कब्जे में लेकर थाने ले कर चली गई. और दोनों वाहन के मालिक के संबंध में पता लगा रही है.

एयरटेल एजेंसी का बताया जा रहा है वैगनार

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस ट्रक से टक्कर हुई है वह पर वैगनार किसी एयरटेल टावर एजेंसी का बताया जा रहा है क्योंकि ग्रामीणों का कहना है कि वैगनार में बैठे लोग एयरटेल एजेंसी के थे जो फरार हो गए हैं और वे सीवान किसी काम के लिए आए हुए थे.

परिवार को छोड़ चला गया रामजीत

बताते चलें कि मृतक रामजीत अपने घर का एक कमाऊ सदस्य था. जिसका चार पुत्रियां है और सभी का पालन पोषण व मजदूरी कर करता था. इधर रामजीत की मृत्यु होने के बाद परिवार पर पहाड़ टूट गया है. सबसे बड़ी समस्या यह हो गई है कि रामजीत का चार पुत्रियों का पालन पोषण कौन करेगा.

देर से पहुंची पुलिस, लोगों में आक्रोश

सड़क दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस महज थाना से दो किलो मीटर की दूरी तय करके पहुंचने में एक घंटे से अधिक लगा दी. जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त हो गया. लोगों ने यह आरोप लगाया कि स्थानीय थाना पुलिस रात में बालू वाले ट्रक से वसूली तो समय से करती है, लेकिन सड़क दुर्घटना होने पर घंटों देर से पहुच रही है.

मौके पर पहुंचे जन प्रतिनिधि

मौके पर पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह, मुखिया जयप्रकाश पंडित, संजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर यादव ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने के आश्वाशन दिया. वहीं पंचायत के मुखिया जयप्रकाश पंडित ने कबीर अंत्येष्टि के 3 हजार रुपये दिए और कहा कि परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये सीओ पचरुखी के द्वारा मिलेगा. जबकि पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर यादव ने 15 सौ रुपये का सहायता राशि दिया.

क्या कहते है थानाध्यक्ष

श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि सड़क दुघर्टना में शामिल दोनों दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जप्त कर लिया गया है. मृतक के परिजन के द्वारा आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष, जीबी नगर

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026