CM नीतीश के करीबी नेता विधायक श्याम बहादुर सिंह का वीडियो VIRAL, मंच पर नर्तकियों संग ठुमके लगाते आए नजर

परवेज अख्तर/सिवान: अपने अंदाज के लिए चर्चित और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वे मंच पर सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच नर्तकियों संग जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह स्टेज पर आर्केस्ट्रा का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो

जानकारी अनुसार वायरल वीडियो दो दिन पूर्व जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम का है. बता दें कि यह उनके लिए कोई नई बात नहीं हैं. पूर्व विधायक के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे कहीं निजी तो कहीं सार्वजनिक स्थानों पर जमकर ठुमके लगाते दिखे हैं.

श्याम बहादुर सिंह अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. कई बार उनके डांस का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे जमकर ठुमके लगाते दिखे हैं. ध्यान देने वाली बात है कि श्याम बहादुर वही नेता हैं, जिन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीतने के लिए नया हथकंडा अपनाया था. एक तांत्रिक के कहने पर उन्होंने जूते और चप्पलों का त्याग कर दिया था.

कई फोटो सोशल मीडिया पर हुए हैं वायरल

उन्होंने बताया था कि तांत्रिक ने सलाह दी है कि चुनाव होने तक वे यदि नंगे पैर रहेंगे, तो कोई उन्हें चुनाव में हरा नहीं पाएगा. हालांकि, टोटका करने के बावजूद आरजेडी के बच्चा पांडेय ने उन्हें चुनाव में पटखनी दे दी थी. बता दें कि श्याम बहादुर सिंह अपने उटपटांग हरकतों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान वे क्षेत्र में कहीं भी गाड़ी रुकवाते थे और पत्रकारों के सामने ठुमके लगाकर वापस गाड़ी में बैठकर चले जाते थे. वे हाथी पर चढ़कर विधानसभा भी जा चुके हैं. विधायक के ऐसे कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं, जिनके कारण उनकी और पार्टी की किरकिरी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026