Categories: पटना

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बोले- PM मोदी भगवान का दूसरा रूप, वे ही भारत के ‘भाग्य विधाता’

पटना: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का दूसरा रूप बताया है. शुक्रवार को पीएम के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ” आज विश्वकर्मा पूजा भी है, तो मैं समझता हूं वो भगवान के दूसरे रूप में हमलोगों के बीच में विराजमान हैं. वे भगवान के दूसरे रूप हैं. ईश्वर को आज तक किसी ने देखा नहीं है, लेकिन हमलोग के बीच में साक्षात नरेंद्र मोदी ईश्वर के रूप में मौजूद हैं. वो ही देश के भाग्य विधाता भी हैं.”

गॉड गिफ्टेड हैं नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा, ” मुझे उनके साथ काम कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. इसलिए हमने कहा कि वो गॉड गिफ्टेड हैं. आप प्रधानमंत्री से जिस विषय पर पूछ लें, किसी भी कैबिनेट में वे सभी लोगों से बातचीत कर उनसे पूछते हैं इसमे क्या होगा. राष्ट्र की एकजुटता बनाये रखने में भी उनका बहुत अच्छा योगदान रहा है. आजादी के बाद भी यहां पाकिस्तान, बांग्लादेश का बंटवारा हुआ. लेकिन हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज 8 साल होने जा रहा है, देश बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है.”

विपक्ष का काम है विरोध करना

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ” कोरोना में पूरा विश्व तबाह था पर हमारे देश के मुखिया ने बहुत ही अच्छे ढंग से कोरोना पर काबू पाया और पूरे देश के लोगों की जान बचाई. विपक्ष का काम है विरोध करना. प्रजातांत्रिक व्यवस्था में सफल विपक्ष का होना भी आवश्यक है. विरोधी अगर सफल होते हैं, तो सत्ता पक्ष हमेशा अलर्ट रहता है. लेकिन देश की आबादी ये जानती है कि प्रधानमंत्री गरीब के नेता हैं. उनके मन में कोई भेदभाव नहीं है.”

पशुपति पारस ने कहा, ” आजादी के बाद मेरे समझ से आजतक जितने भी प्रधानमंत्री हुए, सबसे ताकतवर और विदेश राजनीति में सबसे अधिक सफल नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही माना जाता है. विश्व के पटल पर उनकी एक छवि है और पूरा देश टकटकी निगाह से उनके कार्य को देखता है. सामाजिक न्याय के रूप में हमारे प्रधानमंत्री गरीब, महिला बेरोजगार और नौजवान सभी का ख्याल रखते हैं.”

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026