परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन स्थित पीआरएस काउंटर, स्टॉलों एवं आरपीएफ पोस्ट पर रविवार को गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने छापेमारी किया। इससे जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई। टीम में शामिल चार सदस्यों ने पीआरएस काउंटर सहित प्लेटफार्म के सभी स्टॉलों की छानबीन की। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त टीम द्वारा आरक्षण काउंटर तथा स्टेशन के विभिन्न स्टॉलों पर छापेमारी की गई। जहां टिकट दलालों तथा अवैध वेंडरों की विशेष रूप से निगरानी रखी गई। विजिलेंस की टीम में उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजय द्विवेदी तथा अन्य दो लोग थे। टीम द्वारा आरपीएफ पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। छापेमारी के दौरान किसी तरह का आरक्षण दलाल अथवा अवैध वेंडरों की कोई भी सक्रियता नहीं पाई गई।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…