पचरुखी में फिजियोथेरेपी, दर्द एवं लकवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान : पचरूखी के भवानी मोड़ पर मार्क फिजियोथेरेपी दर्द एवं लकवा निवारण सेंटर का उद्घाटन डा • रमेश प्रसाद सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्र के संचालक डा • राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आमतौर पर लोगों में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में दर्द,लकवा आदि के प्रति उतनी जागरूकता नहीं है।पचरूखी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी।इसलिए सिवान पकड़ी मोड़ स्थित क्लिनिक से समय निकाल कर प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को पचरूखी स्थिति इस केंद्र पर तीन बजे से पांच बजे तक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सेवा दी जाएगी।

डा • राकेश ने आगे बताया कि फिजियोथेरेपी को सामान्य भाषा में शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों,हड्डियों-नसों के दर्द या तकलीफ वाले हिस्से की वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक मशीनों, एक्सरसाइज, मोबिलाइजेशन, टेपिंग आदि के माध्यम से आराम पहुंचाना। डा • राकेश बताते हैं कि आज की जीवनशैली में हम लंबे समय अपने शारीरिक प्रणालियों का सही ढ़ंग से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और जब शरीर की सहनशीलता नहीं रहती है तो वह तरह तरह की बीमारियों और दर्द की चपेट में आ जाता है।ऐसे में फिजियोथेरेपी को जीवन का हिस्सा बना कर दवा पर से निर्भरता हटा कर स्वस्थ बना रहा जा सकता है। लोग समझते हैं कि दर्द की गोली खा ली और दर्द छू-मंतर। लेकिन दवा पर निर्भरता काफी नुकसानदेह साबित होती है। वहीं डा • प्रदीप कुमार ने बताया कि आज के लाईफस्टाईल की समस्या जैसे मोटापा,ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, क्लाईमेट से जुड़ी समस्या मसलन लंबे समय तक एसी में रहना,बिना धूप के रहना, सिटिंग प्राब्लम,मेकेनिकल एवं आर्थोपेडिक डिसआर्डर जिसमें पीठ, गर्दन, कमर, घुटना दर्द चाहे इसका कारण दुर्घटना ही क्यों ना हो हमेशा से एक अच्छे फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है।

वहीं सिवान की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा• श्वेता रानी ने कहा कि आहार-विहार संबंधी समस्या जोड़ों का दर्द ,हार्मोनल बदलाव,खेलकूद की चोटें,आर्गन डिसआर्डर, न्यूरोलॉजिकल बीमारियों मांसपेशियों का खिंचाव -कमजोरी, नसों का दर्द व उनकी ताकत कम होना, चक्कर आना, कंपन, झनझनाहट, लकवा, बैलैंस बिगड़ना, तनाव, सिरदर्द, अनिद्रा, चलने-फिरने में दिक्कत सहित विभिन्न बीमारियों में अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में फिजियोथेरेपी लेनी चाहिए। अंत में उद्घाटनकर्ता डा • रमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आजकल गली मुहल्लों में फिजियोथेरेपी केंद्र खुल रहे हैं। परंतु एक अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट ही सही तरीके से समस्या का निदान कर सकता है। अन्यथा समय और पैसे बर्बादी तो होती ही है,शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। एक अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट का चुनाव निहायत जरूरी है। क्योंकि आजकल सर्जन के बाद फिजियोथेरेपी निहायत ही जरूरी है। मौके पर भाजपा नेता त्रिलोकी सिंह पटेल जितेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह,भूपेंद्र सिंह,शेखर कुमार, प्रिंस कुमार, विजय सिंह,विवेक पटेल, अनिल सिंह,अमरेंद्र सिंह,पिंटू बाबा,अजय सिंह,राकेश सिंह,दिवाकर सिंह,श्रीराम सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026