Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ग्रामीणों ने लगाया डीलर पर खाद्यान्न बेचने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के घोरगहिया गांव में डीलर द्वारा दिसंबर महीने का राशन अवैध रूप से बिक्री कर देने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण गुड्डू सिंह, रूपेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, नीलू सिंह, नीतू सिंह, तारा देवी, विमला देवी, शत्रुघ्न सिंह, विद्यावती देवी, चंदन शर्मा, अनिल कुमार सिंह, शीला देवी, रीता देवी, चंद्र मोहन सिंह, हरिराम सिंह आदि कहना है कि घोरगहिया गांव निवासी डीलर जितेंद्र कुमार सिंह दिसंबर महीने का राशन अवैध रूप से ब्लैक में बेच दिया है. जब ग्रामीण दिसंबर महीने का राशन लेने के लिए उनके घर पर गए तो उन्होंने बोला कि अभी तक आपूर्ति विभाग से राशन नहीं मिला है. इसके बाद ग्रामीणों से रजिस्टर पर हस्ताक्षर एवं निशान ले लिए. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने की राशन खाद आपूर्ति विभाग से नहीं मिला है इसलिए आप लोग रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर दीजिए. जिसके बाद हम आवेदन और कॉपी दिखा कर दिसंबर महीने का राशन का उठाव करेंगे, लेकिन अभी तक राशन नहीं मिला. पूछे जाने पर बता रहे हैं कि आप सभी दिसंबर महीने का राशन का उठाव कर लिया है. इस तरह की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पचरुखी को आवेदन देकर राशन उठाव की मांग की है. इस संबंध में बीडीओ डाक्टर इस्माईल अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024