परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप राहुल मोड़ के पास सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार महेंद्रा कंपनी की पिकअप ने सहारा इंडिया कंपनी के ब्रांच मैनेजर को रौंद दिया. इस घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इस घटना में गंभीर रुप से घायल ब्रांच मैनेजर को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में ले गये. जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया. मृतक मैनेजर की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के ओझा के बढेया गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ माली के 50 वर्षीय पुत्र हरिद्वार भास्कर के रूप में हुयी. बताते चलें कि मृतक पिछले पांच वर्षों से पचरुखी सहारा इंडिया ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रतिदिन की तरह देहात क्षेत्रों में कलेक्शन के लिए जाते थे. शुक्रवार को कलेक्शन से लौटने के दौरान पिकअप ने रौंद दिया.
परिजनों ने बताया कि मृतक हरिद्वार भास्कर का एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं. जिसमें एक पुत्री की शादी उन्होंने कर दिया है. वहीं दो बच्चे छोटे-छोटे बच्चे छोटे-छोटे हैं. घर के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर ही करते थे. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर कर बुरा हाल हो गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…