परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के अंगौता पंचायत के वृद्धाें ने निर्धारित तिथि पर वृद्धजन का आवेदन जमा नहीं होने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा बीडीओ के विरुद्ध नारेबाजी की। मालूम हो कि अंगौता पंचायत के अंगौता पंचायत भवन पर वृद्धा पेंशन के लिए आवेदकों को आवेदन जमा करने की तिथि एक जून निर्धारित की गई थी और इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया गया। लेकिन सुबह से शाम तक जब कोई पदाधिकारी एवं कर्मचारी नहीं आया तो आवेदक हो हंगामा एवं प्रशासन के विरुद्ध हंगामा करने लगे। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि वे डीएम एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बीडीओ के विरुद्ध शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में फैक्स अध्यक्ष अजय दुबे, सतन महतो, मीना देवी, द्वारिका प्रसाद, ब्रह्म राय, राम किशोरी देवी, मुनि देवी आदि शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…