Jiradei News in Hindi

सड़क को लेकर विधायक के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

दर्जनों लोगों ने विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई प्रखंड के चंदौली गंगौली पंचायत के गजियापुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फुट गया. दर्जनों लोगों ने आक्रोशित होकर तख्ती लेकर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. ग्रामीणों ने आरोप लगया की विधायक चुनाव जीतते ही हमलोगों के गांव आये थे. और वादा करके गए कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा. लेकिन पांच साल बीत गया. विधायक ने सड़क का निर्माण नहीं कराया. सड़क निर्माण को लेकर कई बार विधायक से आग्रह भी किया गया है. लेकिन विधायक द्वारा केवल आश्वासन ही मिलता है.

ग्रामीणों ने कहा कि बारिश की वजह से हमलोगों के यहां सारे रास्ता ब्लॉक हो गया है. घर से निकलना मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा परेशानी उस वक्त हो जाती है जब किसी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाती है. मरीज को चारपाई पर लेटा कर डॉक्टर के पास ले जाया जाता है. अल्पसंख्यक गांव होने के वजह से विधायक द्वारा सड़क का निर्माण नहीं कराया गया. ग्रामीणों ने हाथ मे तख्ती ले कर विधायक लापता है के नारे लगा रहे थे. हंगामा करने वालो में मुख्यरूप से शहनवाज आलम, मो. नवाज आलम, मो. नसरुद्दीन, मो शमशेर, मो. राज, आशिफ अली, अजीबुदुल्लाह अली, मुखताब अली, परवेज आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. इस संबंध में विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सड़क निर्माण का मेरे द्वारा कोई वादा नहीं किया गया था. मेरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यह गांव पड़ता है. बरसात बाद उस सड़क में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026