नौतन

नौतन में अपराधी की बाइक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर मोड़ पर अपराधियों ने दिनदहाड़े मारपीट कर घायल कर एक युवक से नगद छह हजार रूपये लूट लिया. मंगलवार को थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर मोड़ पर देखने को तब मिला, जब कुरमौटा गाँव निवासी आशिक अंसारी पिता मंजूर आलम एक बजे दिन में नौतन बैंक से पैसा निकालने के बाद बाजार करके लौट रहा था.

तभी तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उक्त मोड़ के पास युवक पर हमला बोल दिया. अपराधियों ने युवक को लकड़ी के गुटकों आदि से पीटते हुए कपड़े फाड़ दिए तथा उससे छह हजार रुपये लूट लिये. युवक को पीटता देख राहगीरों ने बीच बचाव किया. तब तक ग्रामीणों ने पहुंच कर अपराधियों पर हमला बोल दिया. अपराधियों ने अपनी जान बचाकर भागने के क्रम में एक बाइक छोड़ दिया, जिसे ग्रामीणों ने तोड़ फोड़कर पुलिस को सौंप दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026