Siwan News

भूमि विवाद में घायल महिला को एनएच पर रख ग्रामीणों ने किया जाम

परवेज अख्तर/ सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला राजदेव पांडेय की विधवा शैल कुंवर है। जिसे इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था। शनिवार को इलाज कराने के बाद घर आई वृद्धा को देख आक्रोशित लोगों ने उसे एनएच पर रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। लगभग दो घंटा तकएनएच 101 को जाम कर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग आक्रोशित करते रहे। सड़क जाम का नेतृत्व वार्ड सदस्य तारा देवी, गोलू पांडेय, राजकुमार पांडेय, भरत पांडेय, भगवान पांडेय, रामजी पांडेय, सोनू गुप्ता आदि कर रहे थे। सड़क जाम होने से लगभग दो घंटा तक वाहनों का कतार लगभग तीन किलो मीटर तक लग गया। सड़क जाम करने से महिला एवं बच्चे यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सूचना पर बीडीओ डॉ. अभय कुमार, थानाध्यक्ष राकेश मोहन, एसआई रामाधार सिंह, बसंतपुर थानाध्यक्ष उदय कुमार स्थल पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। बीडीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी की भरोसा दिलानेके बाद सड़क जाम हट सका। बीडीओ ने बताया कि भूमि विवाद में घायल महिला की उपचार के बाद पटना से आने पर परिजनों का आक्रोश फुट पड़ा और सड़क जाम कर दिया। बाद में आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जमा हटाया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024