Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गृहस्वामी को बंधक बना नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति लूटी

परवेज अख्तर/ सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शुक्रवार की रात 8 से 10 हथियार बंद डकैतों ने मड़ई यादव के घर में घुसकर महिला एवं पुरुषों को बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये के जेवरात तथा नकद 30 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर परिजनों की पिटाई भी डकैतों द्वारा की गई। घटना में जांच के बाद पुलिस ने इसे चोरी करार दिया है। बताया जाता है कि गृह स्वामी मड़ई यादव के घर शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे करीब 8 से 10 हथियारबंद अपराधी घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर गए तथा घर में सोई महिलाओं का दरवाजा बल पूर्वक खोलवाकर दहशत फैलाने के लिए सभी महिलाओं के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना दिया। इसके बाद सभी कमरों में घुसकर गोदरेज की अलमारी,संदूक, बक्सा का ताला तोड़ कर लूटपाट किए। डकैत करीब 45 मिनट तक घटना को अंजाम दिया। सभी डकैत हाथ में लोहे का रॉड तथा बंदूक लिए हुए थे। जब परिजनों ने हल्ला करने की कोशिश की तो डकैत उनको हथियार का भय दिखा रहे थे। उपेंद्र यादव को हथियार के बल पर घर से बाहर निकाल कर घटना की अंजाम के दौरान बाहर ही रखा। इस दौरान इनकी पत्नी रजांती देवी को रॉड एवं बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया। गृह स्वामी ने बताया कि घटना के करीब एक घंटा बाद पुलिस पहुंची। उसके बाद मामला की छानबीन किए बिना थाना लौट गई। डकैती की घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है। बताते चले कि जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय परिवार के पुरुष सदस्य राजपुर मोड़ पर कार्यक्रम देखने गए थे। घर में सुनसान देख कर घटना को अंजाम दिए। वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मिर्जापुर में चोरी की घटना हुई है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर घटना का अनुसंधान किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026