भगवानपुर हाट के मुंदीपुर माली टोला के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया

  • महाराजगंज जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया
  • विमल चौक के नजदीक नहर पुल के पास जाम
  • लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा
  • 01 घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मुंदीपुर माली टोला में जलजमाव की समस्या को लेकर शुक्रवार ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए विमल चौक के नजदीक नहर पुल के पास महाराजगंज जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद विरोध जताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को सीओ रणधीर कुमार से मिलकर आवेदन दिया गया था। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी जब कोई अधिकारी या कर्मचारी देखने तक नहीं आया तो नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठ कर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। इससे करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। लोगों का कहना था कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मुंदीपुर माली टोला के दर्जनों घरों में पानी घुस गया है।

इससे गांव के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को घर में रसोई तैयार करने में भी परेशानी हो रही है। जलजमाव से लोगों के खेतों में लगी धान व अन्य फसल डूब गईं हैं। इससे पशुओं के लिए चारे की दिक्कत भी हो गई है। धरना पर बैठे ग्रामीण प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने समझाबुझा कर सड़क को खाली कराया। इसमें पैक्स अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विरोध कर रहे लोगों में रजनीश बाबा, सिकंदर राम, सिपाही भगत, विकास भगत, नीरज गिरी, राजा कुमार, सुनील भगत, जितेन्द्र भगत, अवधेश भगत, रामेश्वर भगत, महेन्द्र राम, जितेन्द्र राम शामिल थे। इस मामले में सीओ रणधीर कुमार ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को भेज स्थिति का आकलन कर जल्द जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024