परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के भीखपुर-बखरी मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह धान की रोपनी शुरू कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार पत्राचार एवं ग्रामीणों की मांग करने के बावजूद भी बरसों से इस सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया. वर्तमान स्थिति यह है कि बारिश के पानी का जलजमाव वह नाली के गंदे पानी सड़क पर आने से व ट्रैक्टर के परिचालन से जहां-तहां बड़े-बड़े गड्ढा में तब्दील हो गया है. जिससे दो पहिए वह पैदल चलना मुश्किल साबित हो रहा है.
सड़क निर्माण को लेकर महीनों पूर्व सड़क का शिलान्यास कर चुके है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कार्य शुरू नहीं किया गया. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. सड़क की जर्जरता से तंग आकर लोगों ने बीच सड़क पर धान की रोपनी कर प्रदर्शन किया. इस संदर्भ में जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पार्षद के बैठक में व संबंधित विभाग जेई को कई बार कार्य लगाने को लेकर प्रस्ताव किया गया, लेकिन शिलान्यास के बावजूद भी जेई ने निर्माण कार्य पर कोई पहल नहीं किया. जिससे ग्रामीण परेशान हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…