परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन प्रखंड के रामपुर गांव में जाने वाली मुख्य मार्ग में पीसीसी निर्माण कार्य में बाधा डालने तथा सड़क अतिक्रमण कर लेने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि प्रखंड के रामपुर गांव में जाने वाली मुख्य मार्ग में मुरारपट्टी पंचायत के सुरेंद्र सिंह द्वारा सड़क पर पोल और ईंट रखकर अतिक्रमण कर सड़क निर्माण कार्य बाधित कर दिया गया है। इस पर स्थानीय मुखिया कृष्णा प्रसाद द्वारा उन्हें समझाया गया कि सड़क पर मोड़ है, सड़क चौड़ा बनेगा, इसलिए इसे बनने दिया जाए, लेकिन अतिक्रमणकारी सुरेंद्र सिंह ने किसी भी कीमत पर सड़क का पीसीसी नहीं होने देने की बात कही। मुरारपट्टी के पयहारी सिंह ने लोगों की समझा कर विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराया। मुखिया मुखिया कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सीओ रवींद्र मिश्र ने बताया कि सड़क अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…