Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ग्रामीणों ने तालाब में डूबे व्यक्ति की जान बचाई

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लीलासाह के पोखरा में सोमवार को एक डूबे हुए व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरईठा निवासी भभीकन यादव के पुत्र जितेंद्र यादव (35) सोमवार को सिवान के लिए बस पकड़ लिया। बस के अंदर उसे इतनी बैचेनी हुई कि लीलासाह के पोखरा के समीप ही उतर गया उतरने के बाद भी कोई राहत महसूस नहीं हुआ तो वह पैर- हाथ धोने के उद्देश्य से पोखरा पर गए। वहां हाथ-पैर धोने के क्रम में चक्कर आ गया और पानी में गिर गया। गिरने के करीब एक घंटे बाद जब उसका शरीर पोखरा मेंं तैरने लगा तो आसपास के ग्रामीण दौलत साह, अली हैदर, सत्येंद्र राम, प्रभुनाथ सिंह, राजकुमार पंडित, विनोद तिवारी, कसमुद्दीन अंसारी आदि ने पोखरे से व्यक्ति को निकाला तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर सअनि शैलेश कुमार सिंह ने डूबे हुए व्यक्ति को प्राथमिक इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा लाया गया। उसके जेब से मिला आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान हुई। उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों को पहुंचने पर उसे सौंप दिया गया। उसे लेकर परिजन घर चले गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026