मैरवा

धूमधाम से हुई महाकाल की पूजा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड के कविता गांव स्थित कालभैरव मंदिर (महाकाल) में ज्येष्ठ कृष्णपक्ष अष्टमी सोमवार को भगवान शिव के पांचवें स्वरूप कालभैरव की पूजा उपासक आचार्य नित्यानंद पांडेय के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर हवन एवं पूजा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा के बाद भगवान का दर्शन किया। इस दौरान महाकाल के उपासक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि इस माह में भगवान श्रीगणेश का नाम ऊं शिवसुताय नम: के नाम से जाना जाता है। इस माह में भगवान गणेश को पीला फूल चढ़ाने से सभी विघ्नों का नाश होता है तथा सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहीं इस माह में भगवान शिव का नाम ऊं प्रद्युम्नाय नम: से जाप करने तथा लाल फूल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हवन पूजा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। पूजा के बाद पांडेय ने भक्तों को प्रसाद तथा सुखमय जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया। इस मौके पर मुक्तिनाथ प्रसाद, दिनेश चंद्र जायसवाल, राहुल राजन, रंजन, राधाकिशुन वर्णवाल, राधेश्याम वर्णवाल, जितेंद्र, विजय शंकर, समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026