तरवारा के डीके सारंगपुर में पीसीसी सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर ग्रामीणों ने कार्य को रोका

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत के डीके सारंगपुर स्थित वार्ड आठ में मुखिया पति और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा निर्माण कार्य को रोकवा दिया।ग्रामीण मुखिया तथा वार्ड सदस्य के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीण मोहम्मद गुलाब अंसारी, हारुन अंसारी ने बताया कि मुखिया पति डा.आशुतोष कुमार और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संजय बैठा द्वारा मिली भगत करके सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कराया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया के आदेश पर ईंटकरण सड़क को उखाड़ दी गई है और मिट्टी भर कर नीचे ईंटकरण किए बिना ही सड़क पीसीसी का कार्य कराया जा रहा है।जिससे सड़क जल्द ही टूट जाएगी।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत महाराजगंज बीडीओ से की है।वहीं मुखिया पति डा. आशुतोष कुमार ने बताया कि 180 फीट लंबा 6 इंच मोटा सड़क पीसीसी का कार्य कराना है।जिसके लिए सरकारी राशि एक लाख 80 हजार एस्टिमेट है। ईंटकरण का एस्टिमेट नहीं है।इस संदर्भ में बीडीओ ने बताया कि लोगों द्वारा शिकायत मिली है।इसकी जांच जूनियर इंजीनियर से कराने के बाद कार्य कराया जाएगा।आक्रोशित व्यक्त करने वालों में मो. गुलाब अंसारी, मो. मोइन, हारुन अंसारी,अब्दुल रहमान, एजाज अंसारी,बाबूदीन अंसारी,आस मोहम्मद,वसीम अख्तर,सदाम अंसारी,अरसे आलम,जब्बार अंसारी और पान मोहम्मद आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026