Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से धमई नदी के टूटे बांध को बांधा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले केे भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली धमई नदी में आए बाढ़ के पानी के कटाव से बड़कागांव दक्षिण टोला में तीस फीट से अधिक बांध टूट गया था. नदी के टूटे बांध को स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से गुरुवार को बांध को बांध दिया. ज्ञात हो कि जुलाई माह में नदी में बाढ़ के अत्यधिक पानी आने से कटाव होने से बांध टूट गया था. जिससे बिठुना, सहसराँव व महमदपुर पंचायत पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है. जिसके कारण बड़कागांव पंचायत के हजारों एकड़ जमीन में लगे धान व मक्का का फसल डूबने से बर्बाद हो गए है.

जबकि पंचायत के तीन सौ से अधिक घरों में पानी प्रवेश करने से सैकड़ों परिवार बेसिक स्कूल बड़कागांव में शरण लिए हुए है. जबकि आधा दर्जन से अधिक सड़क पर तेज कटाव से टूट चुके है. रवि फसल की खेती को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आपसी आर्थिक सहयोग कर दो से अधिक बास, करकट आदि की व्यवस्था कर सैकड़ों लोगों ने लगातार दो दिन मेहनत कर बांध को बांधा गया. नदी के बांध को बांध देने से दो से  तीन दिन में 15 गांव से पानी निकल जाएंगे और लोगों को बाढ़ से हुई परेशानी से निजात मिलेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026