परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव में फांसी पर लटक कर मौत की शिकार मां-बेटी का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद बुधवार रात्रि गांव के बाहर कर दिया गया. ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ताओ के सहयोग से विवाहिता का देवर बंटी ने अपनी भाभी अंकिता के शव को मुखाग्नि दिया. वहीं दो वर्षीय मासूम छवि को दफनाया गया. एक साथ मां बेटी के शव का अंतिम संस्कार होते देख मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गयी. ग्रामीणों ने कहा पहली बार हमलोग मां और बेटी को फांसी के फंदे पर लटकते देखा है और अंतिम संस्कार में भी मौजूद है. यह घटना हृदय को दु:खित कर दिया है.
पुलिस कर रही वादी के आवेदन का इंतजार
गुठनी के डरैला घटना मां बेटी आत्महत्या मामले में गुठनी पुलिस वादी के आवेदन का प्रतीक्षा कर रही है. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है. जैसा आवेदन प्राप्त होगा या कोई बयान देगा, प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…