दरौली में लगातार हुई बारिश से जलजमाव से ग्रामीण परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश कई स्थानों पर जलजमाव हो गया जिससे ग्रामीणों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.वही दूसरी तरफ विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी है. गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़क तक पानी ही पानी नजर आ रहा है. कहीं कहीं तो डेढ़ से दो फीट पानी जमा हुआ है. जिस कारण लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया. लोगों को इस बात की चिता सताने लगी है कि जब तीन दिनों की बारिश में प्रखंड क्षेत्र का यह हाल है तो लगातार बारिश होने पर क्या हाल होगा. जल जमाव होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है ।जलजमाव वाला कीचड़ होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है.

जलीय कीड़े मकोड़े का भी प्रकोप हो गया है. मुहल्ले वासियों ने बताया कि  मुखिया को इंसकी जानकारी दी गई है. तब जाकर मुखिया लालबहादुर प्रमुख पति बच्चा प्रसाद और सरपंच राजेन्द्र यादव ने मौके पर पहुच कर स्थिती का जायजा लिया. और तीन पम्प सेट लगा कर मुहल्ला से पानी निकालने का काम शुरू किया गया .बारिश का पानी इतना ज्यादा है की दो दिन लगगे तब जा कर कही पानी निकल सकेगा. वही मुखिया लाल बहादुर ने बताया कि इतना तीन दिन में इतना  बारिस  हुआ है कि जिस मुहलला में पानी नही लगता था. वहा भी पानी लग गया है. अभी तीन पम्प सेट पानी निकला जा २हा है जरूरत पड़ने पड़ और पम्प सेट लगाया जाऐगा. जिसमें   जल्द से जल्द  ग्रामीणों को जलजमाव से निजाद मिल सके.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026