परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के भोपतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 16 के दर्जनों लोग हथिया के पानी से बाढ़ के चपेट में आ गए हैं! लगभग आधा दर्जन लोगों के घर में पानी प्रवेश कर गया है वही वह टोला चारों तरफ से पानी से घीर गया है! उस टोले में नोनिया एवं पासवान जाति के लोग रहते हैं! उन लोगों का मुख्य पेशा मजदूरी है जो बरसात के वजह से बंद हो गया है! बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं लेकिन मजदूरी के अभाव में परिवार का भरण पोषण करना दूभर हो गया है! कोई सरकारी सहायता इन लोगों को नहीं प्राप्त हो रहा है वैसे भी देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विकास इन लोगों से कोसों दूर है.
कहीं भी इंदिरा आवास का पता नहीं है! फुस की झोपड़ी में लोगों का परिवार रहने को मजबूर है! मीडिया टीम को देखते हैं इन लोगों को लगा कि शायद कोई राहत बांटने आ गया! इन लोगों में जन प्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश देखा गया! लोगों ने स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया! प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र महतो बर्मा महतो सुदामा महतो मीना देवी मालती देवी सुरती देवी जलाल महतो सरोज माझी अनिल महतो चांदी महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…