Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो सकता है घातक: ज़फर अहमद

परवेज अख्तर/सिवान:
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश प्रवक्ता ज़फर अहमद ने कहा की बिहार चुनाव प्रचार के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम धज्जियाँ उड़ायी जा रही है।राजनीतिक पार्टीयाँ और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है जो कहीं से उचित नहीं और यह घातक भी हो सकता है। ज़फर अहमद ने बताया की हमारी पार्टी फॉरवर्ड ब्लॉक ने अपने उम्मीदवारों को पहले से ही निर्देश जारी कर चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है और पार्टी ने एक 3 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है जिसकी ज़िम्मेदारी होगी कि पार्टी के उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं एंव समर्थकों द्वारा किसी प्रकार के चुनावी कार्यक्रम,प्रचार प्रसार,ग्राम सभाओं,नुक्कड़ सभाओं के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करवाना और मास्क का प्रयोग कर कार्यक्रमों में आना जो सबके लिए अनिवार्य होगा।

ज़फर अहमद ने कहा कि अभी तक की स्थिति देख ऐसा मालूम पड़ रहा है कि कोरोना महामारी नाम का कुछ है ही नहीं और कोरोना को चुनाव सम्पन्न होने तक के लिए किसी अन्य प्रदेश में भेजा जा चुका है। हाल के कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि लोग सभाओं में ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं । मैं तमाम राजनीतिक दलों,चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार चुनाव आयुक्त से हाथ जोड़कर कर यह विनती करना चाहूंगा कि बिहार के 12 करोड़ अवाम के जीवन से खिलवाड़ नहीं किया जाए और इस मामले में चुनाव आयोग सख़्त से सख़्त क़दम उठाए वरना चुनाव ख़त्म होने के बाद पूरे प्रदेश का भयावह रूप सामने देखने को मिल सकता है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026