Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में जनसंपर्क के दौरान विधायक के टीम पर हमला

कई गाड़ीया क्षतिग्रस्त

गोपालगंज: थावे थाने के एकडेरवा पंचायत के हरदिया गांव में जनसंपर्क करने गए, सदर विधायक के टीम पर हमला कर कई गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।बताया जाता है, की विधानसभा क्षेत्र 101के सदर विधायक सुभाष सिंह,एकडेरवा पंचायत के हरदिया गांव में शुक्रवार के दिन अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वोट मांगने पहुंचे थे। जहां हरदिया गांव में ग्रामीणों से जन संपर्क कर लौट रहे थे। जब वे अपने काफिले के साथ मस्जिद के रास्ते से गुजर रहे थे तो एकाएक कुछ शरारती तत्वों द्वारा ईटा पत्थर से काफिले पर हमला कर दिया।तथा जमकर पत्थर बाजी व रोड़े बाजी की।जिससे काफिले में शामिल पांच गाड़ी बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। कई गाड़ियों का शीशा भी फुट गया।

साथ ही दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।जैसे तैसे सभी लोग भाग कर अपना जान बचाए।विधायक ने घटना की सूचना एसपी को दी।सूचना मिलने पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल,सदर एसडीपीओ नरेश पासवान, नगर इस्पेक्टर प्रशांत राय,थावे थानाध्यक्ष विशाल आनँद, एसआई द्वारिका राम, महेंद्र कुमार सिंह सहित भाड़ी  संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए  स्थिति को नियंत्रण मेंं किया। पुलिस ने घटना में शामिल दो उपद्रवी तत्वो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में शामिल  शरारती  तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024