Categories: पटना

पड़ोसी के घर टीवी देखने गई सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, रेप के बाद कर दिया मर्डर

मोतिहारी में एक बार फिर 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। अपने पड़ोसी के घर टीवी देखने गई मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बच्ची के शव को एक मंदिर के पास बनी झोपड़ी में फंदे से लटका दिया था। घटना मोतिहारी के घोड़ासाहन थाना इलाके की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरे परिवार समेत फरार है।

लाइन कट जाने पर आरोपी ने किया महापाप

मिली जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची प्रतिदिन शाम को अपने पड़ोसी शंकर राय के घर में टीवी देखने जाती थी। मंगलवार की शाम भी वह टीवी देखने गई थी। लगभग 7:30 बजे बिजली चली गई और टीवी बंद हो गई। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर शंकर राय ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। भ्रम पैदा करने के लिए आरोपी ने मासूम के शव को अपने घर से 200 मीटर दूर स्थित मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी में फंदे से लटका दिया। देर रात तक जब बच्ची अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। पड़ोसी शंकर राय से पूछने पर जब उसने उन्हें संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तो शक होने लगा। पीड़ित परिजनों ने आसपास के लोगों को जुटा लिया और खोजबीन करने लगे। खोजने के क्रम में बच्ची की लाश मंदिर के पास बनने की झोपड़ी में लटका हुआ मिला। उसके बाद हंगामा मच गया। रात और अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी शंकर राय पूरा परिवार फरार हो गया।

बॉडी के निचले भाग से बह रहा था खून

सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोड़ासाहन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि बच्ची का शव झोपड़ी में फंदे से लटका हुआ था और उसके बॉडी के निचले हिस्से से खून बह रहा था। संभवत गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

पांच बच्चों का बाप है आरोपी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शंकर राय 5 बच्चों का पिता है। उसकी उम्र लगभग 33 साल है और उसके सबसे छोटे बच्चे की उम्र डेढ़ महीना है। गांव के लोग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी से सदमे में हैं। गांव में आरोपी के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है। विधि व्यवस्था नियंत्रण के मकसद से पुलिस इलाके में मुस्तैदी से ग्रस्त लगा रही है। फिलहाल आरोपी के घर पर भी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026