Siwan News

अभी-अभी वेस्टर्न यूनियन संचालक को गोली मार पांच लाख की लूट

एक्सिस बैंक से रुपये की निकासी कर जा रहा था अपने घर

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बांसोपाली-बरहन के गांव के बीच पुल समीप दिया घटना को अंजाम

दाहिने हाथ में अपराधियों ने मारी गोली

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बांसोपाली-बरहन गांव समीप पुल के पास दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक वेस्टर्न यूनियन संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने संचालक को दाहिने हाथ में गोली मारी है। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची और घायल का फर्द बयान दर्ज किया। वहीं घायल के बाइक पर एक महिला भी बैठी थी वह भी आंशिक रूप से घायल हुई है। घायल व्यवसायी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी अब्दुल मनान अंसारी बताया जाता है। घटना के बाद पुलिस ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। मामले में बताया जाता है कि अब्दुल मनान अंसारी का भदौरा में वेस्टर्न यूनियन की दुकान है। सोमवार को बैंक खुलने के बाद एक्सिस बैंक से तीन दिनों का स्टॉक रुपये निकासी कर देर शाम अपने घर लौट रहे थे। उनकी बाइक पर गांव के ही ग्यासुद्दीन अंसारी की पत्नी नजमा खातून भी बैठकर उनके साथ जा रही थी। तभी सामने से बाइक पर आ रहे एक अपराधी ने अब्दुल मनानी पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बाद में जब दोनों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया कि बाइक पर एक काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए अपराधी ने गोली चलाई। जबकि भागने के क्रम में एक और बाइक पर सवार दो अपराधियों के हाथ में पिस्टल देखा। वहीं सूचना के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस ने घायल के बयान पर एफआइआर दर्ज किया और जाचं में जुट गई। घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026