Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के हाथों को किया जाएगा सैनिटाइज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। विधानसभा चुनाव के दौरान कोविड 19 गाइडलाइन का अनुपालन कराते हुए सभी मतदान केंद्रों पर हेल्पडेस्क बनाया जाएगा। हेल्पडेस्क के माध्यम से ही मतदाताओं को मतदान के लिए दाहिने हाथ का हैंड ग्लव्स दिया जाएगा एवं मतदान के पश्चात उनके हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्पडेस्क की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि मतदान कार्यों में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मतदान केंद्रों पर कोविड 19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान कराने वाले कर्मी सहित सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिग की जाएगी।

मतदान केंद्रों पर इंफ्रारेड थर्मामीटर का होगा इस्तेमाल : मतदान केंद्रों पर मतदाताओं व मतदान कराने के लिए मौजूद कर्मियों की कोविड 19 संक्रमण की जांच के लिए हैंड हेल्ड इंफ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही थर्मामीटर के इस्तेमाल करने संबंधी प्रशिक्षण आशा, एएनएम एवं अन्य पारा मेडिकल स्टॉफ को दिया गया है। इन स्वास्थ्यकर्मियों को मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर मतदान कर्मियों सहित मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदाताओं को रखना होगा निम्न बातों का ध्यान : निर्वाचक को मतदाता रजिस्टर में हस्ताक्षर व ईवीएम के बैलेट यूनिट के बटन दबाने के लिए दाहिने हाथ का हैंड ग्लव्स मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर दिया जाएगा। मतदाता हैंड ग्लव्स को मतदान कक्ष के बाहर रखे गए निर्धारित कूड़ेदान में डालेंगे एवं पुन: हैंड सैनिटाइजर द्वारा हाथ को सैनिटाइज्ड करते हुए वापस जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026