Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा में मतदाता जागरूकता के लिए शिक्षकों ने ली शपथ

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मैरवा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने मतदाता को जागरूक करने की शपथ ली। आदर्श मध्य विद्यालय मैरवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहरा मध्य विद्यालय मैरवा धाम समेत कई विद्यालयों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चल रहा है। शिक्षक विद्यालय पोषक क्षेत्र में जाकर मतदाताओं को उनके वोट का महत्व बताएंगे। वे मतदाता जागरुकता के लिए साइकिल और बाइक रैली निकालेंगे। लोकतंत्र का आधार, वोट ना कोई हो बेकार।

छोड़ के अपने सारे काम, पहले चलें करें मतदान। समय वोट के लिए निकालें, जिम्मेदारी कभी ना टालें, स्लोगन लिखे तख्तियां भी उनके साथ रहेंगी। वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता से मतदान सुनिश्चित करने की अपील करेंगे। इसको लेकर शिक्षक विद्यालय पोषक क्षेत्र के वोट का महत्व बताते हुए ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने, मतदान के दिन सभी कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान करने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदान करने से एक भी मतदाता वंचित न रहने की अपील करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024