परवेज अख्तर/सिवान:- लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को प्रखंड के रसूलपुर पंचायत के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को वोट देने का तरीका बताया गया। इस दौरान प्रशिक्षक मिथिलेश तिवारी एवं अमित कुमार सिंह ने मतदाताओं को ईवीएम एवं वीपी पैट संचालन एवं मतदान करने तरीके की जानकारी दी गई। मतदाताओं को बताया गया कि इसके माध्यम से वोटिंग के सात सेकेंड तक अपने दिए गए मत को देख सकते हैं और संतुष्ट हो सकते हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूलपुर सहित दस बूथों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में बीडीओ रीता कुमारी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूकता लाने के उद्देश्य से वीवी पैट की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को दारौंदा प्रखंड के 127 बूथों पर नए मतदाता, महिला मतदाता सहित सभी छूटे हुए मतदाता को जोड़ने के लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। इसके अलावा दोहरी प्रविष्टि के मतदाता एवं मृत मतदाता को हटाने की प्रतिक्रिया के लिए आवेदन जमा हुए। वहीं दूसरी तरफ मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम विभिन्न बूथों पर चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…